गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी पंचायत अंतर्गत जोकाही गांव में एक नव विवाहिता ने तेल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी मौत इलाज के दौरान सोमवार को रांची रिम्स में हो गया। 22 वर्षीय अस्मिता देवी पति सुनील राम के ससुराल वालों का कहना है कि वह तेल छिड़क कर आग लगा ली थी, जिससे इलाज लिए रांची ले जाया गया था जहा उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका का शव एंबुलेंस से जोकाहीं गांव पहुंचा, तो सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच कर छानबीन करते हुए मृतका के पति को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं मृतका के पिता चौपारण थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी वासुदेव भुइंयाका अरोप है कि की उनके पुत्री को तेल छिड़ककर आग लगा के हत्या कर दिया गया है। जिसे लेकर गिद्धौश्र थाने में लिचिात आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया गया कि सुनील बीते शुक्रवार देर शाम मजदूरी कर घर आया। इसी बीच पति-पत्नी में किसी बात को लेकर ण्गड़ा हो गया और गुस्से में अस्मिता ने घर में रचो केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली। जिसे इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।