भाजपा प्रत्याशी उज्जवल दास ने किया तूफानी दौरा, लोगो से मांगा एक मौका

0
714

मयूरहंड (चतरा)। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के मयूरहंड प्रखंड में तूफानी दौरा कर भाजपा प्रत्याशी उज्जवल दास ने लोगों से एक मौका मांगा। जनसंपर्क अभियान की शुरुआत मंझगांवा शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर किया गया। जिसके बाद गांव भ्रमण कर बड़े बुजुर्गों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुखिया मनजीत सिंह,उप मुखिया उपेंद्र दांगी व ग्रामीणों ने गर्म जोशी से भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। इसके बाद महेशा, ढोढी, मंधनिया, तिलरा, सलैया, ढेबादेरी, गुरुवाडी, सोकी, मनहरी, नवडीहा, अमझर समेत दर्जनो गांवों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान लोगों ने सिमरिया विधानसभा के पूर्व विधायक उपेंद्र नाथ दास द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए, उज्जवल दास को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। श्री दास ने क्षेत्र के लोगों से एक बार जीत का आशीर्वाद मांगा और कहा कि जिस तरह से मेरे पिता क्षेत्र में लोगों के लिए उपलब्ध रहते थे और एक सूत्र में बांधकर चलते थे। उसे अनुकरण करते हुए सबके साथ सब का विकास और सबका सम्मान का ख्याल रखते हुए आप सबों के मार्गदर्शन में कार्य करुंगा यह विश्वास दिलाता हूं। दौरे में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, संजय सिंह, अश्विनी सिंह, कैलाश चंद्रवंशी, अशोक यादव, स्वेत यादव आदि शामिल थे।