Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के विरूद्ध आर्दश आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज, सीता सोरेन पर अमर्यादित बयान मामले में कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सभी राजनीतिक दल को एडवायजरीजारी, महिलाओं को आहत पहुंचाने वाले बयान से बचेंः अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारीष्

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। भाजपा की शीर्ष नेत्री एवम जामताड़ा प्रत्याशी सीता सोरेन पर अभद्र अमर्यादित बयान मामले में जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है। उनके विरूद्ध आर्दश चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं को ठेस पहुंचे ऐसे कोई भी बयान नहीं दिए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों को एडवाइजरी भेजी जा रही है। सीता सोरेन को रिजेक्टेड माल बताने बाला बयान अब धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया है। मालूम हो कि इरफान अंसारी ने 24 अक्टूबर को नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए उक्त बातें कही थी। इस बयान के बाद सीता सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर इरफान अंसारी का वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगने की मांग है। उन्होंने लिखा है कि-प्रत्याशी इरफान अंसारी ने नामांकन के तुरंत बाद मीडिया के सामने मेरे लिए जो अभद्र अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। पहले भी उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत बातें बोली हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी ने कहा है कि भाजपा और सीता सोरेन ने वीडियो को एडिट कर गलत तरीके से पेश किया है। मूल वीडियो में उन्होंने सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया है। भाजपा और सीता सोरेन ने उनके खिलाफ झूठ फैलाने के लिए वीडियो को क्रॉप कर पेश किया जा रहा है। भाजपा में शामिल होते ही वह इतना नीचे गिर गई है। कि झूठ के सहारे जामताड़ा की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा पर झूठ के सहारे राजनीति करने का आरोप भी लगाया। साथ ही एनडीए प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर उनके द्वारा जारी वीडियो को साजिश बताते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत करने और भाजपा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की भी बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोल माइंस में नौ घंटे बंद रहा कन्वेयर बेल्ट: सात सूत्री मांगों पर मजदूरों का आंदोलन, 22 अक्टूबर को वार्ता का आश्वासन

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की अनूठी पहल, दुर्गा पूजा पंडालों में आचार्यों को भेंट की दुर्गा सप्तशती की पुस्तक

उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

लोहरदगा के कैरो में खूनी वारदात, टांगी से गर्दन काटकर कारी उरांव की हत्या; दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

भंडरा के दोनों दुर्गा पूजा पंडालों का भव्य उद्घाटन, जय माता दी के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

लोहरदगा के कैरो में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, लड्डू और जलेबी में मिला अखाद्य रंग

Leave a Comment