नारी का अपमान देश की जनता ने कभी बर्दाश्त नहीं किया, महाभारत तक हो चुका है,
कांग्रेस सांप्रदायिक, राजद जातिवाद, और झामुमो आदिवासी-गैर आदिवासी की भावना भड़काती है
न्यूज स्केल डेस्क
रांची। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने अपने नियुक्ती के साथ ही सक्रीय हो गए हैं। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में चुनाव अपने प्रारंभिक दौर के अंतिम छोर पर है। इस राज्य का निर्माण करने वाली भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। झारखंड को भाजपा ने बनाया है और झारखंड को भाजपा ही बचाएगी। इसका नवनिर्माण करेगी। एक तरह से भाजपा की राजनीतिक कोख से ही झारखंड का जन्म हुआ है। कुछ लोग आज भी यही कहते हैं और भ्रम फैलाते हैं कि झारखंड लड़कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड के लिए लड़ते रहे, तब तक झारखंड नहीं बना। झारखंड बनाने की जब सहमति हुई, तब झारखंड में लड़ाई समाप्त थी। उस वक्त झारखंड में आदिवासी, गैर आदिवासी अगड़ा, पिछड़ा, दलित की सीमा बनाकर झामुमो और कांग्रेस ने भेदभाव पैदा किया। भाजपा ने उस भेदभाव की सीमा को मिटाकर राज्य में आम सहमति बनाई। उसके बाद झारखंड का निर्माण हुआ। श्री राय ने कहा कि वैसे लोगों के दावे का खंडन करता हूं, जो कहते हैं लड़कर लिया झारखंड। उन्होंने कहा कि हम वादा करते हैं कि राज्य में आदिवासी गैर आदिवासी, दलित, पिछड़ा व स्वर्ण सभी के संवैधानिक अधिकार व सबके सम्मान और सबकी रक्षा होगी। किसी के साथ कभी भी भेदभाव नहीं किया जा सकता है। झारखंड में यह वैमनस्य की भावना 2000 के पहले भी झामुमो और कांग्रेस करता था। यह लाल खंड तक की बात करते थे। खेत खलियान तक लूटते थे। उससे मुक्त करके भाजपा ने अटल जी के शासन में झारखंड का निर्माण कराया था।
कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा हेमंत सरकार के मंत्री इरफान अंसारी नारी शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने जिस प्रकार के शब्द का प्रयोग दो-तीन बार की विधायक रही सीता सोरेन के बारे में किया है, वह घोर निंदनीय है। सीता सोरेन स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी, शिबू सोरेन की बहू है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। राजनीति में अलग हो गया तो इतनी घृणित बातें मुख्यमंत्री के सहयोगी करें। इस तरह की बयानबाजी, गलत शब्दों का प्रयोग करें और काहे कि यह तो बात-बात में बात हो गई। द्रौपदी ने एक शब्द का प्रयोग किया था कि अंधे का बेटा अंधा तो महाभारत हो गया था। उतनी बड़ी लड़ाई हिंदुस्तान में कभी नहीं हुई। आज उससे भी गंदे शब्दों का प्रयोग डॉ. इरफान अंसारी ने किया है। डॉक्टर इरफान अंसारी महाभारत को निमंत्रण नहीं दें। नारी का अपमान इस देश ने कभी स्वीकारा है औश्र ना ही बर्दाश्त नहीं किया है। सोने की लंका जल गई। झारखंड की तो छोटी सी सत्ता है। यह बीजेपी का सिर्फ मुद्दा नहीं है। यह झारखंड की हर मां बहन का मुद्दा है। बोलते बोलते कुछ भी बोल जाएंगे। कुछ भी बोलने पर इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। यह मुद्दा जलेगा। इसको जलने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के त्यौहार में चुनाव के मैदान में सभी अपनी मर्यादा में रहे। भाजपा से बड़ी ताकत किसी के पास नहीं है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में यह चुनाव लड़ रही है। पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ, हर गांव तक हैं। यह हिम्मत किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी को नहीं है। इसलिए आज भी इंडी गठबंधन बंटवारे के नाम पर लड़ाई लड़ रही है। सत्ता के लिए यह गिद्धों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। झारखंड की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएं। राजनीतिक सौहार्द को बचाएं। भाजपा सबके मानसम्मान, अधिकार की रक्षा की गारंटी देती है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, अजय साह और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक भी मौजूद थे।