न्यूज स्केल डेस्क
रांची/जमशेदपुरः पश्चिम सिंह जिले के पोटका विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के पास 14.90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 9.01 करोड़ चल और 3.05 करोड़ की अचल संपत्ति है। 2024 में सौंपे गये शपथ पत्र के अनुसार, मीरा मुंडा के पास 48 हजार 884 रुपये नकद है। उनके पास 33.91 लाख की टोयोटा गाड़ी भी है। वहीं, उनके पति अर्जुन मुंडा के पास 1,32,891 रुपये है। बैंक में मीरा के नाम पर 1 करोड़ 87 लाख 51 हजार 677 रुपये व अर्जुन मुंडा के पास 1 करोड़ 43 लाख 12 हजार 735 रुपये है। उनके पास 2.35 लाख रुपये की मारुति जेन है।
मीरा मुंडा ने बॉन्ड शेयर में 6.02 करोड़ और अर्जुन मुंडा ने 17 लाख निवेश किया है। गहने के मामले में मीरा मुंडा के पास 13.89 लाख और अर्जुन मुंडा के पास 1.10 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण हैं। मीरा मुंडा ने बैंक से 10.50 लाख, अर्जुन मुंडा ने 4.80 लाख रुपये ऋण ले रखा है। मीरा मुंडा के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। उन्होंने पीएचडी की हैं और उनके पास 29 लाख की फॉर्च्यूनर व 33.91 लाख की टोयोटा गाड़ी है।
वहीं, अर्जुन मुंडा के पास 2003 मॉडल की मारुति जेन है, जिसकी कीमत 2.35 लाख बतायी गयी है। उन्होंने आवासीय इमारत की कीमत 3.05 करोड़ और अर्जुन मुंडा ने 85 लाख बताया है। शपथ पत्र के अनुसार, पोटका की भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा अपने पति व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से ज्यादा अमीर है।
मीरा मुंडा के पास 9.01 करोड़ चल व 3.05 करोड़ अचल संपत्ति है। जबकी अर्जुन मुंडा के पास 1.99 करोड़ चल व 0.85 करोड़ की अचल संपत्ति है।