
न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के एक युवती को अपहरण करने के आरोप में हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने मयूरहंड थाना पहुंच कर पीड़िता के आपबीती पर आवेदन दिया। आवेदन आते ही पुलिस अवर निरीक्षक शिवदोय तिर्की ने युवक को बहन के घर से हिरासत में लिया। बताया गया है कि लड़की अपने ननिहाल बारी कोला झोंझी गई थी। वहीं से दोनो का सम्पर्क बढ़ा। आवेदन के अनुसार लड़की अपने चाचा के घर जा रही थी, तभी लड़का जाबरन उठा ले भागा और पास के मंदिर में रात भर रखा। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दिया। उसके बाद मयूरहंड थाना में कांड संख्या 77/2024 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने युवक कृष्णा भुइयां 21 वर्ष को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद भेज दिया। वहीं युवती को न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया।