छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी, बाइक की टक्कर में युवक गंभी

0
186

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ मुख्यालय स्थित संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को कानून जागरुक्ता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के नेतृत्व में साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में पीएलभी कुमारी शारदा भारती द्वारा छात्राओं को मौलिक अधिकार, महिला सुरक्षा तथा अधिकार, सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन एवं के साथ 15100 तथा 1098 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। शिविर मंे विद्यालय की वार्डेन, शिक्षिकाए व छात्राएं शामिल थीं।

बाइक की टक्कर में युवक गंभी

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारीसाखी गांव निवासी अजय कुमार साव पिता स्वर्गीय मिथलेश साव बाइक के आमने सामने की टक्कर में गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना बीते देर शाम की है। बताया गया कि युवक बाइक से रांची मजदूरी करने जा रहा था। इसी बीच रांची ओरमांझी के समीप दो बाइक की सामने से टक्कर हो गयी। जिससे अजय गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पल्स हॉस्पिटल रांची में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।