हुसिया अनोखा, तो मयूरहंड महिला प्रबंधित मतदान केंद्र बनेगा

0
244

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड में एक अनोखा तो दूसरा महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र बनेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया की आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रखंड में 57 मतदान केंद्र है। जहां अनोखा मतदान केंद्र के लिए मतदान केंद्र संख्या 269 उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुसिया तथा महिला प्रबंधित मतदान केंद्र 273 राजकीय प्लस टू विद्यालय मयूरहंड को चिन्हित किया जायेगा। आदर्श आचार संहिता उलंघन होने पर पार्टी से संबंधित अध्यक्ष पर आचार संहिता उलंघन का आरोप लगाया जाएगा। बिजली के खंभे, पुल पुलिया, दीवार लेखन वर्जित है। साथ ही आदर्श आचार संहिता के दौरान आम नागरिकों को कम से कम 50 हजार से 9 लाख 99 हजार तक लेकर जाने की छूट होगी। परंतु बैंक से निकासी का ब्यौरा सक्षम पदाधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। वहीं आम नागरिकों को 10 हजार रुपये तक के समान ले जाने की छूट होगी। इससे अधिक समान व रुपये के साथ पकड़े जाने पर आचार संहिता उल्लंघन माना जाएगा। वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं को 50 हजार रूपये तक भी साथ लेकर चलने के दौरान पकड़े जाने पर ट्रेजरी का चलान प्रस्तुत करना होगा। स्टार प्रचारक अपने साथ 1 लाख रुपये साथ लेकर चलते हैं तो उन्हें भी पार्टी ट्रेजरी का चलान प्रस्तुत करना होगा। कागजात प्रस्तुत नहीं करने के स्थिति में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने राजनीतिक दलों के नेताओं व आम जनता से आदर्श आचार संहिता अनुपालन करने के साथ अनुपालन कराने में मदद की अपील की है। ताकि क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता अनुपालन करने के साथ विधानसभा चुनाव शांति व निष्पक्ष संपन्न कराया जा सके।