आल्टो कार अनियंत्रीत होकर नहर में गिरी, एक ही परिवार के 8 की मौत, हादसे पर पीएमओ ने जताया दुख

0
1675

कैथल (हरियाणा)ः हरियाणा के जनपद कैथल अंतर्गत मुंदड़ी गांव में आज सुबह एक आल्टो कार के नहर में गिर जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के 8 लोगों की जान चली गई। सात शव निकाल लिये गए हैं जबकि 12 वर्षीय एक लड़की की तलाश जारी है। कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार के सभी सदस्य गांव डीग के रहने वाले थे और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ।

हादसा के वक्त रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला। कार के अंदर मौजूद आठ लोगों को निकाल कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार 12 साल की एक लड़की इस दुर्घटना के बाद लापता है। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, चार बच्चे शामिल हैं। वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार का ड्राइवर गंभीर हालत में है। उसे कैथल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जबकि लापता 12 वर्षीय लड़की कोमल की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।‌ इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क की हालत को सुधारने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया है।

15 साल की बच्ची के शव की तलाश के लिए लगे गोताघोर

हादसे का शिकार हुए आठ लोगों में से एक 15 साल की बच्ची का शव नहीं मिल पाया है। जबकि चार महिलाओं, तीन बच्चों का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही बाहर निकाल लिया। 15 साल की बच्ची के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। वहीं, कार चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह हैं मृतक

इस हादसे में 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र, 65 वर्षीय बुजुर्ग चमेली, 17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत, 13 वर्षीय लवप्रीत की मौत हुई है।

कैथल में हुए नहर हादसे पर पीएमओ ने जताया दुख

पीएम मोद ने पर एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हरियाणा के कैथल में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।