देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा 86 वर्ष ने ली अंतिम सांस, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में थे भर्ती

newsscale
1 Min Read

न्यूज स्केल सोशल डेस्क
नई दिल्ली। देश के मशहूर उद्योगपति 86 वर्षीय रतन टाटा का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। दिवंगत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, श्री रतन टाटा के निधन से दुख हुआ। वह भारतीय उद्योग जगत के महान नायक थे जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उसकी आत्मा को शांति मिले।

एक्स पर हर्ष गोयनका ने किया पोस्ट

आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने रतन टाटा के निधन पर एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है। टाइटन का निधन हो गया। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की एक मिसाल थे, जिन्होंने व्यापार और उससे परे दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी यादों में हमेशा ऊंचे स्थान पर रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *