न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शारदीय नवरात्र की पंचमी के अवसर पर पंच मंदिर पूजा पंडाल, हरमू रांची का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने माता रानी के दरबार में मत्था टेककर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली का आशिर्वाद मांगा।
साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शारदीय नवरात्र की पंचमी के अवसर पर बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपा टोली रांची के पूजा पंडाल का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।