न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय सुभाष चौक में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को नवरात्रा के षष्ठी पर वेलवरण पूजा के साथ माता दुर्गा का आवाह्न किया गया। दुर्गा मंडप से बेलवरण पूजा के लिए श्रद्धालु गाजे बजे के साथ शोभा यात्रा निकाला, जो गावों का भ्रमण करते हुए सिंघानी पहुंच कर बेलवरण देवता का आवाह्न किया गय। शोभा यात्रा में नरेश पांडेय, संजय दांगी, आशीष दांगी, मनोहर दांगी, राजकुमार रजक के अलावे भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल थे।