*घाघरा प्रखंड के इटकिरी नवाडीह और गम्हरिया पूजा समिति द्वारा गुरुवार को निकाला कलश यात्रा,हजारों लोग हुए शामिल*

0
75

झारखण्ड/गुमला -घाघरा प्रबंधन प्रखंड के इटकीरी नवाडीह और गम्हरिया पूजा समिति द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम इटकीरी नवाडीह में कलश यात्रा निकाली गई।जो विभिन्न टोला होते हुए इटकिरी डैम पहुंचा। जहा आचार्य कुलदीप द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरी कराई गई। वही पुणे कलश यात्रा इटकिरी नवाडीह पहुंचा। मौके पर भाजपा नेता अशोक उरांव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा का आयोजन नवरात्रि के अवसर पर किया गया है। मां दुर्गा की आशीष सब पर बना रहे। वही गम्हरिया दुर्गा पूजा समिति द्वारा भी कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो कलश यात्रा गम्हरिया मां दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बालाखटंगा कोयल नदी तक पहुंचा। जहां आचार्य नारायण मिश्रा द्वारा पूजन पाठ के उपरांत कलश में जलभरी कराई। जहां से कलश यात्रा पुणे मंदिर परिसर गम्हरिया पहुंचा।जय माता दी जय मां शेरावाली के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजमान हो उठा। समिति के सदस्य ने कहा कि लगातार पिछले कई वर्षों से नवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है। वहीं नवडीहां दुर्गा पूजा समिति द्वारा भी कलश यात्रा का आयोजन किया गया।जो कलश यात्रा पूजा समिति पंडाल से शुरू होकर भंडार टोली छठ घाट नदी तक पहुंच जलभरी के उपरांत पूजा समिति पंडाल पहुंचा। सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष से नवरात्रि की पूजा की शुरुआत हुई है जिस क्रम में कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। मौके पर अशोक उरांव,अजय साहू,श्याम साहू,राजेश साहू,विवेक साहू,सुखदेव साहू,लाल साहू,शिशिर शर्मा,अरविंद सिंह,रावबिलास साहू,जयपाल साहू,विक्की सिंह,हरिपाल सिंह,संदीप जयसवाल,अरुण साहू,कुलदीप दुबे,रोहित साहू,पवन साहू,संदीप साहू,नेहा कुमारी,बिमला देवी,अंजू कुमारी,स्वाति कुमारी
गायत्री देवी,रेखा देवी,शिला देवी सहित हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चिया शामिल थे।