विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष अनिता देवी, उपाध्यक्ष उदय, संयोजिका बनी पूनम देवी

0
241

न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। सोमवार को हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति गठन किया गया। प्रधानाध्यापक अजीत कुमार और प्रयवेक्षक रामजतन निराला के अध्यक्षता में समिति का चुनाव संपन्न हुवा। जिसमें अध्यक्ष अनीता देवी को निर्विरोध चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष उदय साव, संयोजिका सुनीता देवी के अलावे 12 सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय की विकास के लिए ईमानदारी पूर्वक सहयोग करने के साथ सदस्यों को साथ लेकर छात्र-छात्राओं के बेहतर शिक्षा के लिए कार्य करूंगी। संयोजिका ने कहा की बच्चों को सरकारी मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा। किसी को शिकायत का मौका नही मिलेगा। मौके पर पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र यादव, वार्ड सदस्य रामबचन भारती, अनिल यादव, मूटरी देवी, सुनीता देवी, झखाड़ी साव, रविंद्र यादव, समेत अभिभावक उपस्थित थे।