Wednesday, October 23, 2024

जिला विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन सिविल जज हुए शामिल

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। रविवार को कुंदा प्रखंड कार्यलय सभाकक्ष में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज मिलन कुमार उपस्थित हुए। सिविल जज का स्वागत प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार व सीओ शंभू राम ने संयुक्त रुप से पौधा देकर किया। वही शिविर में उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना है। लोगों से उन्होंने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं और प्राधिकार द्वारा दी जा रही मुफ्त सेवा का लाभ उठाएं। आगे कहा कि जब लोग जागरूक होंगे, तभी वे विधिक सेवा प्राधिकार में आकर अपनी समस्या को रखेंगे और उसके बाद उनकी समस्या का त्वरित समाधान हो पाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों को बाल मजदूरी, बाल विवाह रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, सड़क दुर्घटना में इंश्योरेंस के महत्व समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पेंशन स्वीकृति पत्र, अबूवा आवास स्वीकृति पत्र, जॉब कार्ड, धोती साड़ी समेत कई परिसंपत्तियों का वितरण मुख्य अतिथि सिविल के हाथों किया गया। शिविर में राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार, मुखिया मनोज साहू, भरत यादव, विनोद साव, अखलेश यादव, पंचायत सेवक रामजी साव, मुकेश कुमार, राजूरंजन कुमार, ब्लॉक ऑपरेटर मुकेश कुमार, आवास ऑपरेटर अभिषेक कुमार, पेंशन ऑपरेटर मुकेश कुमार, पीएलभी संजय चौधरी, मुन्ना दास, अजित कुमार, अमलेश यादव, प्रवीण पासवान, मिथलेश यादव, किरण देवी समेत भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page