
न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ मुख्यालय स्थित बटेश्वर मंदिर परिसर में गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा की प्रखंड़ स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार राणा ने की। जबकी बैठक में मंडल प्रभारी पवन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित कार्यक्रयताओं को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तरप्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।