Friday, October 25, 2024

परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा युवा मंडल की हुई बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा निर्देश

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। रविवार को पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत लेम्बोइया पहाड़ी पर अवस्थित मां दक्षिणेश्वरी मंदिर प्रांगण में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ सुमन उपस्थित थे। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिला युवा मोर्चा मंत्री मनीष सिंह व संचालक सतीश सिंह ने किया। बैठक में परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत 21 सितम्बर को इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सभा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही 25 सितम्बर को गिद्धौर में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम पदयात्रा और और कान्हाचट्टी में कार्यकर्ताओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए एवं अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवाडीह पंचायत प्रभारी विष्णु कुमार, बरवाडीह प्रभारी बब्लू प्रजापति, सिंघानी प्रभारी दीपक राज एवं राजेश कुमार दांगी, सतीश कुमार सिंह एवं उपेंद्र कुमार दांगी को नोनगांव प्रभारी, मेराल प्रभारी उपेंद्र दास एवं सिकंदर दास को बनाया गया। वहीं दीपक राज को प्रखंड संयोजक और सहसंयोजक सुधीर ठाकुर, सतीश कुमार सिंह एवं विष्णु कुमार को बनाया गया। मौके पर मोर्चा के जितेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार, प्रखंड महामंत्री तिलेश्वर राणा, बृजेश सिंह, दिनेश्वर दांगी, चंद्रदेव दांगी, अमन कुमार वर्मा, जिगर कुमार, राजेश रजक, आदित्य राणा, कृष्णा दांगी, राहुल कुमार, पवन कुमार, अखिलेश प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, प्रकाश भुइयां, धीरज कुमार, धर्मेंद्र शाह, नीतीश कुमार प्रजापति, चंदन कुमार राम, नीरज शर्मा, भोला ठाकुर आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page