Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारत के नये सीजेआई होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, लेंगे 11 नवंबर को शपथ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भारत के 51वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किये गये जस्टिस संजीव खन्ना

दिल्ली। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना देश के प्रधान न्यायाधीश के रूप में 11 नवंबर को शपथ लेंगे। इससे एक दिन पहले वर्तमान प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ 65 वर्ष की उम्र पूरी करने पर पद मुक्त हो जाएंगे। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने आठ नवंबर, 2022 को प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

सीजेआई के पद से 13 मई 2025 को रिटायर करेंगे जस्टिस खन्ना

न्यायमूर्ति खन्ना का प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल छह महीने से कुछ अधिक होगा और वह 13 मई 2025 को पदमुक्त होंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर कहा, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का इस्तेमाल करते हुए माननीय राष्ट्रपति, भारत के माननीय प्रधान न्यायाधीश से परामर्श के बाद, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को देश के प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करके प्रसन्न हैं। उनका कार्यकाल 11 नवंबर, 2024 से प्रभावी होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment