भाजपा जिला कमेटी की बैठक हुई जिसमें गुमला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी चयन को लेकर तीन नाम मांगे गए गुमला विधानसभा सीट पर परचम लहराने के लिए कोडरमा विधायक नीरा यादव, छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद चुन्नी लाल की उपस्थिति में तीन नाम कार्यकर्ताओं ने चयन पेटी में बंद लिफाफे डाला* * झारखण्ड में भाजपा को सत्ता में लाने का संकल्प लिया गया*

0
83

झारखण्ड /गुमला -दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन बिरसा मुंडा पार्क के आनंदमयी भवन में जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा की विधायक नीरा यादव,छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद चुन्नीलाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह की गरिमा में उपस्थिति रही।जहां आगत अतिथियों द्वारा श्रधेय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए बैठक की पर्यवेक्षक विधायक नीरा यादव ने कहा प्रत्याशी कोई भी पार्टी को जीत दिलाना है, 2024 में भाजपा की सरकार बनानी है ,कमल का फूल खिलाना है,भाजपा कार्यकर्ता को संकल्पित -समर्पित-संघर्षील रहना होगा।
आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति सबको मिलकर बनानी होगी।वही प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभय सिंह ने कहा चुनाव का शंखनाद हो गया है राज्य में सत्ता परिवर्तन की लहर है।इस बार भाजपा की सरकार झारखंड में होगी।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई,वहीं भाजपा प्रत्याशी चयन के लिए तीन नाम कार्यकर्ताओं से गुमला विधानसभा के लिये मांगा गया,इसमें सभी जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी,प्रमुख़ लोगों ने गुमला विधानसभा के लिए तीन नाम प्रस्तावित किया,जो पेटी में बंद हो गई जिसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व के माध्यम से होगा।आज की बैठक में मुख्य रूप से विनय लाल,अभिषेक कुमार,चित्तरंजन मिश्रा, हलदर नारायण शाह, जागेश्वर सिंह ,गौरी किंडो, रीमा देवी, शकुंतला उरांव,सुनामणि उरांव रामेश्वरी उरांव, कंचनलाल,रविन्द्र सिन्हा, सत्यभामा देवी,ललिता गुप्ता,रेखा सिन्हा,माधुरी मिंज,ज्योति कुमारी,कौशलेंद्र जमुआर, गुड्डी नंदा,विपिन सिंह,शम्भू सिंह,अजित कुमार रामावतार भगत,सत्यनारायण पटेल,शैल मिश्रा,,संदीप प्रसाद,अरविन्द मिश्रा,बालकेश्वर सिंह, विजय शंकर दास, अजीत कुमार, संजय वर्मा,नरेश साहू, रंजीत सोनी, विकास सिंह, खुशमन नायक, ममता कुमारी उज्जवल मिश्रा ,जयप्रकाश साहू, निरंजन साहू,श्याम गुप्ता, कालीचरण साहू , शिव कुमार राम, रीता देवी,राजेश सिंह,भिखेश्वर नागमणि, ममता दास, शोभा देवी,अर्चना देवी,दीप्ति कश्यप,मंजू देवी, दर्शन सिंह सत्येंद्र सिंह,कमल लोहरा,नीरज तिर्की, सीताराम सिंह ,गौतम सिंह, विष्णु राम, नवीन प्रकाश जितेंद्र सिंह, आदित्य गिरी, मथुरा साय,प्रहलाद साय, कमला देवी खुशी कुमारी ,अन्नपूर्णा देवी अमृता कुमारी,व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।