झारखण्ड/गुमला -घाघरा प्रखंड मुख्यालय गुमला रोड स्थित शिया धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष किशोर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित छतिषगढ़ के सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के घाघरा मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पदाधिकारियों की आहूत बैठक में शत प्रतिशत उपस्थिति रही है।उन्होंने झारखंड के हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि जिस प्रकार छतिषगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ कर फेंका गया उसी प्रकार झारखंड में हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेकने का काम किया जाएगा। झारखंड में भी कमल खिलेगा इसमें कहीं संदेश नही। उन्होंने सभी कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जा कर काम करने की बात कही। बैठक को पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर प्रवीण सिंह, अशोक उरांव, भिखारी भगत, कुमार रवि, तिम्बू उरांव, कौशल किशोर सिंह प्रदीप प्रसाद, आशीष सोनी, बिपिन बिहारी सिंह, पप्पू गुप्ता, किशोर जायसवाल, गोपाल गोप, अलका देवी, संजय सिंह, आजाद साहू, अमित ठाकुर, प्रमोद साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।