न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंडाटांड़ गांव के झरी तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक पहाड़पुरा गांव के ठकुरी यादव का पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव था। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी कमलेश यादव घटना पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी। तालाब में ग्रामीण अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। युवक गाय चराने गया था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मुखिया मनोज पासवान ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।