न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय में मां शरणागत सेवा फाउंडेशन की बैठक संस्था द्वारा पांच सितंबर को आयोजित होने वाले एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई। साथ ही संस्था के मजबूती पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कोनी मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष इटखोरी रंजय भारती को अगले एक वर्ष के लिए अध्यक्ष बनाया गया। जबकी संस्था का विस्तार करते हुए एजुकेशन कॉंसिल प्रसिडेंट के रूप में ईश्वर साव, हेल्थ काँसिल का प्रसिडेंट श्रीराम चौरसिया एवं इंवॉरमेंट (पर्यावरण) काँसिल अध्यक्ष रूपेश कुमार प्रजापति को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। चार अन्य काँसिल के अध्यक्ष भी क्रमशः कुबेर सिंह, अमित सिंह, मुकेश कुमार रवि एवं जय कुमार दास को चुना गया। उक्त के विभाग का चयन पांच सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के बाद किया जाएगा। एक वर्ष बाद पुनः संगठन दायित्वों का पुनरावृति के लिए अधिकृत है। बैठक में मुख्य रूप से धुन्ना मुखिया रमाशंकर कुमार, उपेंद्र शर्मा, राकेश सिंह, मुंशी रविदास, संतोष प्रजापति, धीरज साव, पुरषोत्तम कुमार, प्रदीप दास, प्रियंका वर्मा, मोहित कुमार, संदीप सिन्हा एवं राजेश प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। पांच सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सबों ने दो सितंबर को एक आवश्यक बैठक संस्था सदस्यों संग रखी है। जिसमे सभी की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई।