Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवडीहा पंचायत के भण्डारटोली में लगे सोलर पानी टंकी जलमीनार में बरती गई है अनिमितता, मची है लूट,ग्रामीणों ने जांच का किया मांग *2024 25 के वार्षिक प्लान का है योजना*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -घाघरा प्रखंड के नवडीहा पंचायत के भंडार टोली में 15वें वित्त आयोग से लगे सोलर पानी टंकी में काफी अनियमितता बरती गयी है। वहीं ग्रामीणों ने उक्त योजना की जांच की मांग की। मंगलवार को ग्रामीणों ने बताया कि सोलर पानी टंकी जलमिनर लगाया गया है लेकिन बहुत ही घटिया किस्म के नल और कई चीजों का उपयोग किया गया है। सोलर पानी टंकी जलमीनार लगाने के नाम से पैसे की बंदरबॉट का खेल किया जा रहा है। करीब 1 लाख की लागत से लगने वाले सोलर पानी टंकी जलमीनार को कमीशन के फेर में 249000 में लगा दी है।उक्त योजना का पैसा लाभुक समिति का खाता में न डालकर सीधे भेंडर के खाते में किया गया है। जिससे साफ-साफ प्रतीत हो रहा है कि भ्रष्टाचार में मुखिया से लेकर पंचायत कर्मी व कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल है। 15वें वित्त आयोग के योजना में लगे सामानो को बिना देखे उक्त सोलर पानी टंकी जलमिनार निर्माण में सीधे तौर पर भेंडर के खाते में पैसे को भेज दिया जाना निश्चित तौर पर जांच के विषय है। सोलर पानी टंकी जलमीनार योजना में पूर्व में भी भ्रष्टाचार देखने को मिला है। उक्त सोलर पानी टंकी योजना में कृष्ना इंटरप्राइजेज द्वारा लोकल कंपनी के सोलर ,पानी टंकी, समरसेबल,स्टैंड और पाइप लगाया गया है। प्राक्कलन के विपरीत सामानों की आपूर्ति कृष्णा इंटरप्राइजेज भेंड़र द्वारा किया गया है। मुखिया के अनुसार 74920 का भुगतान भेंड़र के खाते में किया गया है। सबसे खास बात यह है कि लोकल कंपनी के सभी सामानों को लगाकर भेंडर द्वारा 249000 निकालने की तैयारी की गयी है। यहाँ तक की योजना लगने के साथ ही नल भी टूट गई है।यहां बता दे की 15 वित्त आयोग की योजना में लाभुक समिति का गठन कर चार किस्तों का भुगतान नाली, वह अन्य विकासशील कार्यों में किया जाना पंचायती राज्य के गाइडलाइन में है।

*भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा*
वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा कि 15 वे वित्त आयोग की योजना में भ्रष्टाचार चरम पर है। योजना की समुचित जांच जिले के बड़े अधिकारियों के निर्देश पर हो ताकि ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
*मुखिया ने कहा*
इस संबंध में मुखिया राजकुमार भगत से पूछे जाने पर कहा कि लाभुक समिति बनाया गया है।लेकिन भेंडर के खाते में भुगतान किया गया। अगर घटिया सामान लगा है तो उसका पूरा भुगतान नहीं होगा।और सही समान लगने के बाद ही भुगतान होगा।
*पंचायत सेवक ने कहा*

पंचायत सेवक जयंती टोपो ने कहा भुगतान हुआ है भेंडर द्वारा ही समान लगा है।इसीलिए उनके खाते में भुगतान हुआ है। अगर घटिया किस्म का सामान भेंडर द्वारा लगाया गया है तो इसकी जांच कराकर अगला भुगतान रोका जाएगा

*कंप्यूटर ओपरेटर ने कहा*
इस संबंध में कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुराने योजनाओं में लाभुक के खाते में पैसे जाने का प्रावधान सप्लाई कार्यों में नही थी। वेंडर के अकाउंट में ही जाता है।नई योजनाओं में लाभुक समिति के खाते में चार किश्तों में भुगतान किया जाना है। लेकिन इनके टाल मटोल सिर्फ जवाब प्राप्त हुआ। जबकि योजना वर्ष 2024 25 की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment