पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनुठी पहल, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बच्चों ने किया पौधा रोपण

0
158

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देशवासियों से पेड़ लगाने का अपील की गई थी। उक्त मुहिम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी के बच्चों ने विद्यालय परिसर समेत अपने घरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पहले भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार सिंह पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनुठी पहल व लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरुकता अभियान चलाते रहे हैं। श्री सिंह ने नव दांम्पतय शुरु करने से पूर्व वर-वधू से पौधारोपण करवाने की अनूठी परम्परा चलाई है। आज इनके पहल से सैकड़ों वर-वधू द्वारा लगाया गया पौधा वृक्ष का रुप धारण कर रहा है। श्री सिंह ने कहा कि पेड़ लंबे समय तक प्रदूषण मुक्त वातावरण की कुंजी हैं। क्योंकि वे ऑक्सीजन प्रदान करने, हवा की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करने के लिए पर्याप्त है। पेड़ों के बिना, पृथ्वी पर जीवन नहीं होता। पेड़-पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में बहुत योगदान देते हैं। मौके पर सीआरपी राजेश कुमार सिंह के अलावा विद्यालय के शिक्षक व बच्चे शामिल थे।