न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित वनवासी कल्याण केंद्र के कार्यालय में गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक अखिल भारतीय जनजाति संपर्क प्रमुख मनी रामपाल की उपस्थिति में जनजाति संपर्क को लेकर आयोजित की गई। बैठक में कल्याण आश्रम के सेवा कार्य के प्रकल्प पर चर्चा करते हुए बताया गया कि संगठन के सेवा श्रेणी, जागरण श्रेणी एवं संगठन श्रेणी के द्वारा कुल 14 प्रकार के आयाम चलता है। वर्तमान में भारत में 705 जनजाति हैं, जिसमें 600 जनजाति में सेवा प्रकल्प चल रहा है। जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा दिल्ली में नवंबर-दिसंबर में दिल्ली चलो अभियान पर चर्चा करते हुए जो लोग जनजाति धर्म बदलकर दूसरे धर्म में चले गए, उनको जनजाति से बाहर करने हेतु पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री के नाम से पूरे जिले से पत्र भेजने की बात कही गई। बैठक में संगठन के प्रांत जनजाति संपर्क प्रमुख तुलसी महतो, चंद्रशेखर मुंडा, ऋषु मुंडा, बिरसा उरांव, अंबिका सिंह भोक्ता, जिला सचिव सुरेश पाठक, नंददेव यादव, फूल कुमारी, अमरेश भारती, करिश्मा कुमारी, संगठन मंत्री सिकंदर प्रजापति सहित काफी संख्या में संगठन के लोग मौजूद थे।