Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जमीन विवाद बना हत्या का कारण, एक ही परिवार के हैं तीनो बच्चे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
देवघर। देवघर जिले के सोनाराठाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंडिया गांव बासुदेव यादव और हरिकीशोर यादव के परिवार के तीन बच्चे की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। घटना को लेकर मृतक बच्चे के पिता हरीकिशोर यादव ने बताया कि पिछले दिनों उसके गोतिया विनोद, रितलाला मनोज नवल और शंभू ने धमकी दी थी कि उसके परिवार के सभी सदस्य को खत्म कर देगा। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया पर सूचना पुलिस को अपने भाई के माध्यम से जरूर दी। लेकिन सूचना देने के तुरंत बाद ही सभी आरोपियों ने बच्चों को गायब कर दिया। गुरुवार को देर शाम तक बच्चों को ढूंढने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो शिकायत थाने में कराए। लगभग कई घंटे की खोजने के बाद बच्चे का शव गांव के ही एक पोखर में मिला। तीनों बच्चों के डेड बॉडी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और लापरवाह पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। परिजनों ने बताया कि वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। जिस वजह से विनोद रीतलाल शंभू मनोज और नवल ने कई बार पीड़ित परिवार को धमकी भी दी थी। धमकी देने के बाद सभी ने मिलकर उसके बच्चे को गुरुवार को नदी में डुबोकर मार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ऋतिक श्रीवास्तव और विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। घंटो मस्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों का जो आरोप है उस पर कार्रवाई की जाएगी और जिस भी पुलिसकर्मी ने लापरवाही बरती है उन पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अस्पताल के मुख्य द्वार पर फिर कब्जा, मरीजों की राह में अतिक्रमण बना बड़ी बाधा

राशि के संकट से सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन पर संकट, 1 दिसंबर से बंद हो सकती है व्यवस्था

संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ हजारीबाग से उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया मार्च में हिस्सा

10 साल बाद शुरू हुआ बक्सा पुल का निर्माण, 4 दिन के सत्याग्रह के बाद अधिकारियों ने मानी मांग

झारखंड विधानसभा में SIR पर सियासी घमासान: सत्ता पक्ष ने कहा- आदिवासियों-मुसलमानों का वोट काटने की साजिश, विपक्ष बोला- घुसपैठियों की हो पहचान

PDS डीलरों की कार्यशाला, वितरण में अनियमितता पर सख्ती; 3 दुकानदार सम्मानित

Leave a Comment