Friday, October 25, 2024

दो दिवसीय झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2024 में 12 पुस्तकों का लोकार्पण, 257 लोगों को मिला सामुदायिक वन पट्टा, महोत्सव की झलक, देखें…

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान, रांची में आयोजित दो दिवसीय झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2024 में 12 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया है। इस महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, अध्यक्ष राज समन्वय समिति-सह- राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मंच पर मौजूद अन्य गणमान्यों ने डॉ- राम दयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित 12 पुस्तकों का विमोचन किया । वहीं, 257 लोगों के बीच 73 हज़ार 5 सौ 83 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया गया। महोत्सव की शुरुआत में गणमान्यों ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । वहीं, राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री ने आदिवासी प्रदर्शनी शिविर और आदिवासी चित्रकार शिविर का उद्घाटन और अवलोकन किया।

लोकार्पण किए गए पुस्तकों के नाम हैंः-
Mawndo Bal Pustika (मावंडो बाल पुस्तिका)
2. Parhaiya Bal Pustika (पहाड़िया बाल पुस्तिका)
3. Sabar Bal Pustika (सबर बाल पुस्तिका)
4. Korwa Vyakaran (कोरवा व्याकरण)
5.Parhaiya Vyakaran
(पहाड़िया व्याकरण)
6 Mawndo Vyakaran (मावंडो व्याकरण)
7.Sabar Vyakaran (सबर व्याकरण)
8. Cuisines of Jharkhand ( झारखंड के व्यंजन)
9.Birsa Munda ki Jivani ( बिरसा मुंडा की जीवनी)
10.The Study on Sonet Santhal & Tundi Ashram ( सोनेट संथाल और टुंडी आश्रम पर अध्ययन)
11.The Socio-religious Tribal Movements by Rahul Singh ( सामाजिक-धार्मिक जनजातीय आंदोलन लेखक: राहुल सिंह)
12.Tribal Philosophy (आदिवासी दर्शन)

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page