न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। मनरेगा कर्मी एवं सहायक कर्मियों के हड़ताल से जिले में विशेष कर प्रखंड कार्यालय विारान हो गए हैं। साथ ही मनरेगा से संचालित योलनाओं के साथ अन्य कल्याणकारी योजनाएं ठप हो गई है। यहां तक कि ग्रामीणों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मनरेगा योजनाओं के कार्य बंद रहने से मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। प्रखंड कार्यालय में फिलहाल प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ सिर्फ आदेश पाल ही नजर आते हैं। ऐसे में सुदूरवर्ती क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों की समस्यों का निदान नहीं हो पा रहा है। कई ग्रामीण अपने कार्य को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं। परंतु कार्य नहीं होने पर वह बैरंग वापस लोट जा रहे हैं। कर्मियों के हड़ताल के कारण जिले के सभी प्रखंड़ों की स्थिति लगभग एक जैसी है।
मनरेगा एवं सहायक कर्मियों के हड़ताल से विरान हुए प्रखंड कार्यालय, विकास कार्य हुए ठप, आम जनों को हो रही परेशानी
For You