Friday, October 25, 2024

घनश्यान बने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के प्रखंड संयोजक

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुंदा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम यादव को अभियान का प्रखंड संयोजक मनोनीत किया है। वहीं सह संयोजक मनोज यादव व हिरावन मलहार को बनाया गया है। मनोनय की जानकारी जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता ने पत्र जारी कर दी है। इधर संयोजक बनाये जाने पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव मनोनित पदाधिकारियों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में अनुज साहु, लवकुश गुप्ता, रविन्दर भारती, दिलीप साहु आदि शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page