Friday, October 25, 2024

भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान ने की चतरा से दावेदारी

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान की दावेदारी मजबूत देखी जा रही है। चूंकि इनकी पृष्ठ भूमि आरएसएस की रही है। बचपन से ही आरएसएस से जुड़े हैं, साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक कार्य करते हुए नगर सह मंत्री, नगर मंत्री, जिला संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व में लंबे समय तक कार्य किया है। श्री पासवान चतरा कालेज में 2007 में छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल किया था, इनके नेतृत्व में सामाजिक कार्य के साथ कई आंदोलन भी हुए। छात्रों और जनता की समस्या को लेकर अभी भी कॉलेज के साथ संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जनसमस्याओं से अवगत कराते रहते हैं। यही कारण है कि युवा और छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी में दो टर्म से जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के पद पर हैं। श्री पासवान प्रदेश से लेकर चतरा विधानसभा क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। अब देखना दिचस्प होगा की इन्हें मौका मिलता है की किसी और को।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page