Friday, October 25, 2024

पत्रकारों की हुई बैठक, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्थलगड़ा कमेटी का हुआ गठन, अध्यक्ष बने मृत्युंजय

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा): रविवार को पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के संतोषी मंदिर प्रांगण में पत्रकारों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पत्रकार मुकीम अंसारी व संचालन मोहम्मद सिराजुल ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में चतरा प्रेस कल्ब के अध्यक्ष सुनील कश्यप, जेजेए के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य सह जेजेए के जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत राणा उपस्थित थे। बैठक में सर्वसमिति से जेजेए पत्थलगड़ा प्रखंड कमिटी का गठन करते हुए अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष सुनील दांगी, अभिषेक सिंह, सचिव मोहम्मद सिराजुल, उप सचिव कैलाश दांगी, मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष सुजेक सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी संजय राणा, सुनील राम को मनोनीत किया गया। वहीं प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष श्री कश्यप ने कहा कि पत्रकारों पर इन दिनों जानलेवा हमला किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर प्रशासन पर दबाव बनाना होगा। बैठक के पश्चात पत्रकारों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर पत्रकार अशोक साहू, घनश्याम दास, कुदंस आलम, समाजसेवी सेवानिवृत शिक्षक चमारी राम के अलावे कई पत्रकार उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page