Friday, October 25, 2024

झारखंड के नए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संभाला पदभार, कहा ड्रग्स, साइबर क्राइम व संगठित अपराध के विरुद्ध अपनाया जाएगा कड़ा रुख

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय रांची में झारखंड के नए डीजीपी का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान श्री गुप्ता का स्वागत पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह ने किया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को गृह और कारा विभाग ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी। श्री गुप्ता इससे पूर्व डीजी सीआईडी थे, उन्हें प्रमोट कर डीजीपी बनाया गया। श्री गुप्ता फिलहाल डीजी सीआईडी का भी कार्य संभालेंगे। वहीं पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरशन का अध्यक्ष बनाया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नए डीजीपी श्री गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में बताया कि संगठित अपराध, साइबर क्राइम, महिलाओं के प्रति अपराध, ड्रग्स के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अपराध, विधि व्यवस्था, आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस की आंतरिक व्यवस्था को सुढृढ़ बनाने, नए पुलिस कर्मियों की भर्ती और पुलिस के साथ पुलिस की स्पेशल ट्रेंनिग पर जोर दिया।

साथ ही श्री गुप्ता ने बताया कि थानों में पुलिस का आम लोगों के साथ अच्छा बर्ताव, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ संवेदन शीलता दिखाना उनकी उच्च प्राथमिकता में शामिल है।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page