लोहरदगा। प्रजापति कुम्हार न्यास के द्वारा वर्ष 2024 में वर्ग 10 एवं वर्ग 12 में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती सरस्वती बाल निकेतन पावरगंज लोहरदगा में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास के पदाधिकारियों एवं संरक्षकों के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दक्ष प्रजापति महाराज के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का संचालन सचिव नागेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष सरोज प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार प्रजापति के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को समाज के संरक्षक कमल महतो, वासुदेव महतो, सहदेव प्रजापति, देवानंद प्रजापति एवं दिनेश प्रजापति के द्वारा संबोधित किया गया। सभी लोगों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा अवसर प्राप्त होता है। इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने एवं निरंतर अच्छी उपलब्धि प्राप्त करने हेतु प्रेरणा मिलते रहेगी। कार्यक्रम में प्रेरणा प्रजापति, आस्था प्रजापति, रोहित कुमार, विक्रांत राज राठौड़, संचिता प्रजापति, प्रियंका कुमारी, मोहित कुमार प्रजापति, राधा कुमारी, हर्षित राज, अनन्या कुमारी प्रजापति एवं रिद्धि कुमारी को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिनोद प्रसाद, दुर्गाराम प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, शिवनारायण प्रजापति, सुबोध प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, शशि भूषण प्रजापति, रवि प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, शिव कुमार प्रजापति, दीपक प्रजापति, पवन प्रजापति, मुकेश प्रजापति, प्रवीण प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, दिलीप प्रजापति,अमर प्रजापति एवम अनिल प्रजापति शामिल थे।