न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। शनिवार को समाहरणालय सभा कक्ष में एक सदे समारोह में अनुकंपा के आधार पर दो को दिया गया नियुक्ती पत्र, सड़क दुर्घटना व वज्रपात से मृत के आश्रितों को दिया गया मुआवजा राशि। मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा पूर्व सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सहायक निबंधक सहयोग समितियां चतरा अंचल कार्यालय में पदस्थापित स्व. दिलीप कुमार के पुत्र अभिषेक भारती को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं उग्रवादी हिंसा में मारे गए स्व. विक्रम कुमार रजक, लावालौंग के आश्रित सोनी कुमारी को चतुर्थ वर्गीय पद के लिए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं पत्थलगडा प्रखंड के ग्राम नुनगांव निवासी जामुन प्रजापति के पुत्री शिवानी कुमारी की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उनके आश्रित कैलाश कुमार पिता जामुन प्रजापति को 01 लाख रूपये की मुआवजी राशि दी गई। वहीं प्रखंड इटखोरी के चक्रवार-पितीज निवासी उमेश यादव की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उनके आश्रित मालो देवी को 01 लाख रूपये मुआवजा राशि दिया गया। साथ ही प्रखंड कान्हाचट्टी ग्राम बकचुम्बा निवासी रघुनाथ प्रजापति की मृत्यु वज्रपात से हो गई थी। उनके आश्रित तेतरी देवी को 04 लाख मुआवजा राशि दिया गया।