न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। शहर स्थित नगवां वार्ड के कब्रिस्तान निकट एक दंपती ने आत्महत्या कर अपनी जिवन लीला समाप्त कर लेने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार नगवां मुहल्ले में रह रहे देवनारायण सिंह के पुत्र कुलदीप कुमार सिंह 32 वर्ष की रात्रि में किसी बात को लेकर पत्नी के साथ नोक झोंक हुई। इसके बाद कुलदीप पत्नी को बिन बताए छत पर जा जहर खाकर जान दे दिया। वहीं देर रात तक पति के नही आने पर काफी खोज बिन की। सुबह छत पर पति को जमीन पर पड़े देखा, तो वियोग को पत्नी रेशमी देवी 28 वर्ष सहन नही कर पाई और दो मंजिले छत से छलांग लग दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, पड़ोसियों की नज़र पड़ी तो आनन फानन में सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया। लेकिन जाने के क्रम में रास्ते में ही रेशमी देवी की मौत हो गई। मृतक की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व औरंगाबाद (बिहार) में हुई थी और मृतिका के गर्भ में आठ महीने का बच्चा भी था। मृतक के पिता अनूप नारायण सिंह रिटायर फौजी हैं, उनकी ड्यूटी चतरा जेल में थी। घटना की जानकारी के उपरांत रेशमी को लेकर हजारीबाग गए थे। मृतक पुलिस लाइन स्थित हीरो एजेंसी में कार्यरत था।