
टंडवा में सरहुल पूरे हर्षाेल्लास के साथ संपन्न
टंडवा (चतरा)। टंडव प्रखंड परिसर स्थित नये सरना मैदान में शुक्रवार को प्रकृति महापर्व सरहुल पूरे हर्षाेल्लास से मनाया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ रंथु महतो, इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव, एनटीपीसी परियोजना के अभिषेक आंनद, जीत सिंह, संधू मुखिया विश्वजीत उरांव आदि शामिल थे। इस दौरान महोत्सव में भाग लेने आए सभी तेइस खोड़हा के लोगों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सांस्कृतिक लोक नृत्य करते हुवे अंबेडकर चौक, गुप्ता चौक, बाजार टांड़, नीम चौक, हॉस्पीटल मोड़ होते हुए प्रखंड कार्यालय के सरना मैदान सभी पहुंचे थे। मौके पर बिरजू उरांव, संतोष नायक, राजकुमार उरांव, बीरेंद्र उरांव, मोहन उरांव, महेंद्र उरांव, बहुरा मुंडा, दिनेश उरांव, सुनीता देवी, अशोक उरांव समेत सरना समुदाय के लोग शामिल थे।