Wednesday, October 23, 2024

एक उधमी के रूप में स्थापित गणेश प्रसाद सिंह की बेहतर पहल, माता भद्रकाली मंदिर स्थित कीर्तन मंडली स्थल व राजरप्पा मंदिर परिसर में की श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ की व्यवस्था

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली माता भद्रकाली मंदिर स्थित कीर्तन मंडली स्थल में रांची के प्रसिद्ध उद्यमी दयानंद सिंह के पुत्र लायंस क्लब रांची ग्रेटर के प्रेसिडेंट गणेश प्रसाद सिंह द्वारा प्याऊ की व्यवस्था की गई। जिसका विधिवत उद्घाटन श्री सिंह के पिता दयानंद सिंह एवं लायंस क्लब 322ए के डिस्ट्रिक गवर्नर (23-24 ) लाइंस क्लब कमल जैन ने संयुक्त रूप से पूजा पाठ कर एवं फीता काटकर किया। मौके पर लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर श्री जैन ने कहा की आज हमें माता मंदिर में एक पियाऊ का उद्घाटन करने का बड़ा सौभाग्य प्राप्त हुआ है। निश्चित ही इससे श्रद्धालुओं को बेहतर व स्वच्छ जल उपलब्ध हो पायेगा। ज्ञात हो कि गणेश प्रसाद सिंह हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के झापा पंचायत कोल्हूवा गांव निवासी दयानंद सिंह के छोटे पुत्र हैं। श्री सिंह जेजे कॉलेज कोडरमा में इंटर की पढ़ाई के बाद रांची पहुंचे। जहां पढाई के बाद जीतोड़ मेहनत व कठिन परिश्रम के बदौलत अपनी अलग पहचान बनाई। वे आज रांची शहर के प्रसिद्ध उधमी में से एक हैं। वे लायन्स क्लब रांची ग्रेटर के प्रेडिडेन्ट भी हैं। माता भद्रकाली मंदिर के साथ राजरप्पा मंदिर परिसर में भी प्याऊ की व्यवस्था श्री सिंह ने करवाया है। मौके पर लायंस क्लब उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, राजेश त्रिपाठी, श्रवण बर्णवाल, अशोक गोस्वामी, शिव कुमार सिंह, पुष्पलता वर्मा, पुष्पा गोस्वामी, संकीर्तन समिति के सदस्य सीताराम सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, संत सिंह, विनोद सिंह, अशोक सिंह, श्रवण सिंह, कौशल सिंह, संजीव सिंह एवं योग गुरु शंकर चंद्रवंसी समेत अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page