Wednesday, October 23, 2024

विश्वस मत के बाद 11 मंत्रियों ने ली शपथ, सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, देखें सूची, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बनाया गया जल संसाधन मंत्री

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड विधानसभा में विश्वस मत जीतने के बाद 11 विधायकों ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके विभागों का बंटवारा किया। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार डॉ. रामेश्वर उरांव को पुनः वित्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चंपाई सोरेन को जल संसाधन विभाग के साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के भी मंत्री होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्मिक, गृह (कारा सहित), पथ निर्माण, भवन निर्माण और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य सहित) अपने पास रखा है। साथ ही उनके पास वे सभी विभाग रहेंगे, जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर उरांव को पुनः झारखंड का वित्त मंत्री बनाया गया है। वित्त मंत्रालय के साथ डॉ. उरांव योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग और संसदीय कार्य विभाग देखेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के सत्यानंद भोक्ता को भी पुनः श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। उनको उद्योग विभाग का भी मंत्री बनाया गया है।

वहीं हेमंत सोरेन की सरकार में पहली बार मंत्री बने झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का मंत्री बनाया गया। वह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग भी देखेंगे।

दीपक बिरुवा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग के साथ परिवहन विभाग के भी मंत्री बनाए गए हैं।

बन्ना गुप्ता को पहले की तरह स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। साथ में उनको खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं झारखंड सरकार में पहली बार मंत्री बनने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया हैं

गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर को हेमंत सोरेन की सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का मंत्री बनाया गया हैं

हफीजुल हसन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह नगर विकास एवं आवास विभाग भी देखेंगेे।

झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को हेमंत सोरेन की कैबिनेट में इस बार महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है। पहले उन्हें उत्पाद विभाग का मंत्री बनाया गया था।

दीपिका पांडेय सिंह को मिली कृषि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेवारी

कांगेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह को पहली बार झारखंड सरकार में मंत्री बनीं हैं। उन्हें कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page