
न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर तिवारी टोला मोड़ के समीप एक बाइक सवार ने स्थानीय निवासी सियाराम महतो को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार और सियाराम महतो दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक पाण्डेयपुरा से अपने घर बंसी नाला जा रहे थे, इसी क्रम में दुर्घटना हो गयी। ग्रामीणों द्वारा दोनो का स्थानिय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से बेहतर इलाज़ के लिए हंटरगंज स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दुर्घटना का मुख्य कारण मुख्य मार्ग का निजी अतिक्रमण कर सड़क पर निजी कार्यों के लिए रेत व अन्य सामग्री रखने के साथ वाहनों के खड़ा करने में किया जाना है।