दो सहायक अभियंता को दी गई भावपूर्ण विदाई, ओम प्रकाश गुप्ता के सेवानिवृत्ति एवं सहायक अभियंता वेंकट सिंह को स्थांतरण पर दी गई विदाई

0
810

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। सहायक अभियन्ता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य अवर प्रमण्डल, चतरा ओम प्रकाश गुप्ता के सेवानिवृत्ति एवं सहायक अभियंता वेंकट सिंह को स्थांतरण पर समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी शहनवाज खान ने कहा कि जिला में कार्य के दौरान पदाधिकारी और संवेदक से मित्र की तरह प्रेरणा मिला। ज्ञात हो कि सहायक अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता का प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा ग्राम्य अंचल स्थित प्राथमिक विद्यालय, हनुमानगंज से हुई। शिक्षा के दौरान मेधावी छात्र रहते हुए दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा क्रमशः 1981 तथा 1983 में वीर कुंवर सिंह इन्टर कालेज से किए थे। उसके बाद उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के असैनिक अभियांत्रिकी संवर्ग में शिक्षा प्राप्त की। तत्पश्चात सन 1991 में चयन बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा कनीय अभियंता के पद हनुमानगंज की पावन धरती पर हुआ। सिवान, लोहरदगा, सिमडेगा के विभिन्न प्रशाखाओं, गिरीडीह, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा सानान्तरण क्रमशः ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यकाल कनीय अभियंता पद पर रहे व सर्वाधिक 06 वर्षों तक चतरा में रहे। डिप्लोमा अभियंता संघ में भी आजीवन सदस्य रहते हुए आपने संपूर्ण संगठन के प्रति सेवा भावना की मिशाल पेश की। साथ ही साथ निवर्तमान में संघ के भी आजीवन सदस्य रहे है। इस अवसर पर जिला के संवेदक, पदाधिकारी और कर्मचारी अभियंता के सुखद, सफल, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। साथ ही सहायक अभियंता वीर बहादुर बैंकेट सिंह के गोडडा तबादला होने पर बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि श्री सिंह काफी संजीदगी से चतरा में कार्य किए, गुनवाता से समझौता किसी भी सूरत में नहीं किए। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी शाहनवाज खान, विशिष्ठ अतिथि कार्यपालक अभियंता सह अधीक्षण अभियंता देवसहाय भगत, कार्यपालक अभियंता सिंचाई विभाग मोहनचंद्र गुप्ता, भवन प्रमंडल अभियंता उदय मेहता सहित रांची एवं हजारीबाग के कई अभियंता और संवेदक शामिल थे। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल बनाने में संघ के जिलाध्यक्ष शशिकांत सहाय सहित अन्य संवेदको ने अहम भूमिका निभाया। मंच संचालन प्रकालन पदाधिकारी पियूष प्रताप एव कनीय अभियंता गिरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।