न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड प्रदेश द्वारा चतरा के प्रवीण कुमार सिंह को पुनः विनोबा भावे विश्वविद्यालय का संयोजक बनाया गया है। श्री सिंह ने अपने पिछले कार्यकाल में विद्यार्थियों के हित में अनेक उत्कृष्ट कार्य किए हैं। जिनमें शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार, छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान शामिल है। उनके नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देखते हुए उन्हें एक बार फिर से संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, हजारीबाग विभाग के संयोजक के रूप में रोहित पांडेय को नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में विभाग में शिक्षा और विकास के कार्यों को और गति मिलेगी। इसी प्रकार, मुन्ना यदुवंशी को जिला संयोजक, अंकुश अग्रवाल को प्रदेश कार्यालय सह मंत्री, पीयूष गुप्ता को बोकारो जिला का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम कुमार ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद नई ऊंचाइयों को छूएगी और छात्र हित में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
बधाई देने वालों में पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश कुमार शाह, पूर्व चतरा जिला संयोजक राजेश पासवान, धीरज कुमार सिन्हा, रंजय भारती, मुकेश शाह, सुजीत भारती, सुजीत सिंह, राजेश दांगी, प्रभाकर सिंह, रितेश राणा, विशाल प्रजापति, रौनक सिंह, उज्ज्वर कुमार साहू, अनुराग आर्या, सनी कुमार, प्रियांशु सिंह, साहिल सांघा, अर्णव श्रीवास्तव, विशाल प्रजापति, रितेश कुमार राणा आदि शामिल हैं।