अरविंद कुमार ने वन संरक्षक चतरा का पदभार ग्रहण किया, कहा वन एवं वन्यजीवों की रक्षा करना पहली प्राथमिकता होगी

0
366

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/लोहरदगा। वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, चतरा के पद पर सोमवार को भारतीय वन सेवा (झाः2008) के अधिकारी अरविंद कुमार ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान चतरा दक्षिणी प्रमंडल के डीएफओ मुकेश कुमार व उतरी प्रमंडल के डीएफओ राहुल मीणा मौजूद थे। मौके पर विभाग के कर्मचारियों ने नए सीएफ श्री कुमार का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पदभार लेने के बाद वन संरक्षक श्री कुमार ने कहा कि वन एवं वन्यजीवों की रक्षा करना पहली प्राथमिकता होगी। किस तरह वन्य जीवनों की सुरक्षा करना है, इसके लिए अधिकारियों के साथ रणनीति बनायेंगे, जबकि आम जनता को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। चतरा वन क्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण का कार्य जोर शोर से कराया जाएगा। साथ ही मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम और कर्मचारियों की समस्याओं पर भी काम करने की बात कही। आगे कहा कि वन विभाग की कोशिश होगी कि लोगों की सोच को बदला जाए। जंगल की रक्षा करना केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नही है, बल्कि सभी की सहभागिता इसमे जरूरी है। गौरतलब है कि श्री कुमार इससे पहले लोहरदगा सम्प्रति वन प्रमंडल पदाधिकारी, के रूप में कार्य कर चुके हैं। इनका कार्यकाल लोहरदगा में बहुत ही सराहनीय रहा है।