बकरी को निवाला बना रहा था अजगर, ग्रामीणों ने बकरी को चुंगल से छुड़ाया, बकरी की मौत

0
1599

न्यूज स्केल संवाददाता
लोहरदगा/भंडरा। भंडरा के पझरी पहाड़ के पास एक विशाल अजगर ने गांव के एक बकरी को अपना निवाला बनाने के प्रयास में था। मौके पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। जिस बाद काफी मशक्कत के बाद बकरी को अजगर के चंगुल से अलग किया गया। लेकिन अजगर का पकड़ इतना मजबूत था की बकरी की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। पहाड़ के पास लोग अपने बकरी का चरवाही कर रहे थे। इसी दौरान एक बड़ा अजगर एक बकरी को अपने चपेट में ले लिया। बकरी का आवाज सुन लोग आवाज की ओर दौड़े तो नजारा देख दंग रह गये। पहले तो लोगों ने बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़वाया। बाद में इसकी सूचना थाने को दे दी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह की पहल करीब 12 फिट का अजगर सांप को धनामूंजी निवासी दानीयस के सहयोग से पकड़ा गया और लोहरदगा बख्शीडिंपा जंगल में छोड़ा गया। जानकारी के मुताबिक लोगों द्वारा बकरी का मुआवजा की मांग करने पर वन विभाग मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया की बकरी सुधूवा लोहरा का है।