झारखण्ड /गुमला -हिंदू जागरण मंच घाघरा के द्वारा सामाजिक समरसता भोज का आयोजन प्रखंड के खंभिया अंबाटोली में बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव के अलावा हिन्दू जागरण मंच के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम महली समाज के द्वारा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में एक जोड़े का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ विवाह कराया गया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर भोजन किया। साथ ही सभी ने एक स्वर में हुंकार भर कर कहा कि हम सभी किसी भी कीमत पर अपना धर्म नहीं बदलेंगे, ना हम माटी बदलेंगे और ना ही मां बदलेंगे। इस दौरान ऋषि नाथ शाहदेव ने कहा जिस तरह हम सभी अपने मां को नहीं बदल सकते, ठीक उसी तरह हम अपने धर्म को नहीं बदलेंगे। उन्होंने मौजूद लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि जो भी लोग समाज से किसी भी कारणवश घटक चुके हैं वैसे लोगों को घर वापसी करने की दिशा में पहल करें। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एक साथ मिलकर सहयोग करने की जरूरत है। साथ ही कई प्रवक्ताओं ने अपना विचार रखा। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव, महामंत्री वाणी राय, प्रदेश प्रवर्तन प्रमुख संजय वर्मा, सुजीत कुमार, अमित ठाकुर, मुन्ना साहू, भूपेंद्र नाथ महली, सुमित महली, मनदीप महली, विजय महली, कृष्णा महली, रूपानी देवी, हीरामणि देवी, सोहर महली सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे