Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसे में गुजरात कमाने जा रहे 5 लोगों की मौत, 6 घायल

On: June 14, 2024 10:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/गढ़वा। बीते देर रात झारखंड के गढ़वा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात कमाने जा रहे 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा-श्री बंशीधरनगर मुख्य मार्ग पर सवारियों से भरे एक टेंपो को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 6 लोग घायल हो गए। हादसा बीते 13 जून की आधी रात के बाद की बताई जा रही है। हादसे में घायल सभी लोगों का गढ़वा सदर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतकों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी 45 वर्षीय बिमलेश कुमार कनोजिया पिता केशनाथ, गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के सीरियाटेंगर गांव निवासी 28 वर्षीय अरुण भुइयां पिता सुरेश भुइयां, 25 वर्षीय विकेश भुइयां पिता रमाशंकर भुइयां, 20 वर्षीय अरविंद भुइयां पिता विनोद राम और 50 वर्षीय राजकुमार भुइयां पिता रामवृक्ष भुइयां का नाम शामिल है। वहीं घायलों में गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत सीरियाटेंगर गांव निवासी मिथिलेश भुइयां पिता राम प्रसाद राम, उमेश भुइयां पिता महावीर भुइयां, पुत्र राकेश भुइयां पिता रामप्रसाद भुइयां, मेराज अंसारी पिता रहमुदिन अंसारी, संजय भुइयां पिता रामचंद्र भुइयां व दुधी थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी मिथलेश भुइयां पिता रामचंद्र भुइयां शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी एक ही ऑटो में सवार होकर गांव से श्री बंशीधरनगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सभी को रोजगार की तलाश में जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात के जामनगर जाना था। इसी क्रम में हादसा हो गया और ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटकर पुल के नीचे गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से जेसीबी मशीन के माध्यम से सभी घायलों को निकाला कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment