मुखिया संघ के बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

0
349

मुखिया संघ के बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को मुखिया संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया निर्मला देवी व संचालन मुखिया जगदीश यादव ने किया। बैठक में उपस्थित मुखिया ने संगठन मजबूती पर चर्चा किया। वहीं अबुआ आवास लाभुकों के दूसरी किस्त की राशि भुगतान नहीं किए जाने को लेकर, आवास कोऑर्डिनेटर पर नाराजगी व्यक्त की। उक्त शिकायत को लेकर मुखिया संघ के लोग प्रखंड़ कार्यालय पहुंचे। लेकिन बीडीओ राहुल देव ने पत्थलगड़ा प्रखंड़ कार्यालय चले गए। बैठक में  मुखिया डेगन गंझू, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, उपेंद्र दांगी समेत अन्य मौजूद थे।