तीसरी बार बीजेपी ने चतरा लोकसभा में की जीत दर्ज, प्रत्याशी रहे नए…

0
100

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। लोकसभा चुनाव 2024 में चतरा लोकसभा सीट से मतगणना के दौरान भाजपा के निर्णायक बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाने का दौर जारी है। वहीं इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी मतगणना केंद्र में पत्रकरों से बात करते हुए ईवीएम के सील खुले होने आदि का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी मतगणना जारी है, जीत जाएं उसके बाद नियम पूर्वक जश्न मनाएं, लेकिन बीजेपी की बढ़त पर ही पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाने के साथ फायरिंग की है। जो अच्छा संकेत नही है आने वाले समय के लिए। श्री त्रिपाठी ने कहा की इस मामले की शिकायत उपायुक्त से की गयी है।

राजद ने 2004 में की थी जीती दर्ज

लोकसभा चुनाव 2004 में राष्ट्रीय जनता दल से धीरेंद्र अग्रवाल ने चतरा सीट पर कब्जा किया था। दुसरे स्थान पर जनता दल यूनाइटेड के इंदर सिंह नामधारी व भारतीय जनता पार्टी के नागमणि तीसरे स्थान पर रहे थे।

निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में इंदर सिंह नामधारी ने 2009 में की थी जीत दर्ज

लोकसभा चुनाव 2009 के बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे इंदर सिंह नामधारी चतरा से विजयी हुए। जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू दुसरे स्थान पर व पार्टी बदलकर राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लडे नागमणि तीसरे स्थान पर रहे।

सुनील कुमार सिंह ने मोदी लहर में 2014 में जीत दर्ज की

लोकसभा चुनाव 2014 में चतरा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सुनील कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू दुसरे व झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।

मोदी लहर में 2019 में भी सुनील कुमार सिंह ने विरोध के बाबजूद रिकोर्ड जीत दर्ज की

लोकसभा चुनाव 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने विरोध के बाबजूद चतरा में रिकोर्ड जीत दर्ज की। उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी अब भाजपा नेता मनोज कुमार यादव दुसरे स्थाना पर रहे व राष्ट्रीय जनता दल के सुभाष प्रसाद यादव तीसरे स्थान पर।

लोस 2024 में बीजेपी ने लगाई हैट्रीक, पर प्रत्याशी नए

लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः मोदी के नाम पर हैट्रीक लगाने में तो कामयाब रही। पर इस बार प्रत्याशी नए रहे कालीचरण सिंह। श्री सिंह ने करीब दो लाख मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। जबकी दुसरे स्थान पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी रहे।