2.200 केजी अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
590

2.200 केजी अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 किलो 200 ग्राम अर्ध ठोस अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीअजय केसरी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मेरे नेतृत्व में पत्थलगड़ा थाना प्रभारी आलोक रंजन, पुअनि अरविंद कुमार रविदास द्वारा छापामारी कर पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के सिमरातरी निवासी देवेंद्र मुंडा के घर के रसोई में रखे एक प्लास्टिक थैले से अर्ध ठोस अफीम बरामद किया गया। एसडीपीओ ने आगे बताया कि अफीम बरामदगी के साथ गिरफ्तार देवेंद्र मुंडा ने अन्य कई अफीम पेडलर का नाम पुलिस को बताया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम छापामारी कर रही है। तस्कर ने बताया है कि वह अन्य लड़कों के माध्यम से अवैध अफीम खूंटी से मंगवाता था तथा चतरा में अन्य पेडलरों को ऊंचे दामों में सप्लाई करता था। इसके विरुद्ध रामगढ़ में थाना कांड संख्या 100/18 पहले से दर्ज है। वहीं अफीम बरामदगी मामले में पत्थलगड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 17/24 प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।