लोक अदालत को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में लोक अदालत को लेकर चलाया गया जागरुक्ता अभियान। विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद एवं रंजन कुमार मिश्रा के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के बेलगड्डा, आराआतु, ईचाक, गोठाय, जबडा, जिरवाखुर्द केन्दु, कशारी, लोहसिंघना आदि गांव में अभियान चलाकर ग्रामीणों को अगामी 8 जून को लगने वाले लोक अदालत की जानकारी देने के साथ एक्सीडेंटल क्लेम में लोगों को न्यायालय द्वारा जारी नोटिस भी दिया गया। इसके अलावे ग्रामीणों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देने के साथ सरकार द्वारा संचालित अन्य लाभकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही साइबर क्राइम एवं बाल विवाह को लेकर भी लोगों का जागरुक् किया गया।