देश का पहला राज्य झारखंड बना जहां मिलने लगी है पुरानी पेंशन, विनय सिंह के देवघर को मिला लाभ

0
12393

न्यूज स्केल डेस्क
रांचीः देश का पहला ऐसा राज्य झारखंड है, जहां ऑलड पेंशन स्कीम यानि (ओपीएस) का लाभ मिलना शुरु हो गया है। देवघर के सेवानिवृत शिक्षक विनय कुमार सिंह को इस स्कीम का लाभ मिला है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट के जरिए ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत पेंशन मिलने का दावा किया गया है। अकाउटेंट जनरल द्वारा जारी चिट्ठी से पेंशन मिलने की पुष्टि हुई है। एजी द्वारा विनय कुमार सिंह को जारी चिट्ठी से विनय कुमार सिंह को चौबीस हजार रुपए से ज्यादा की पेंशन मिलने की जानकारी दी गई है।

ज्ञात हो कि पूरे देश में पुरानी पेंशन स्कीम लागून करने की मांग की जा रही है। हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव से पहले ऑलड पेंशन स्कीम को लागू करने का वादा किया था, जिसे झारखंड में लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने से हजारों सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा जो 2004 के बाद नियुक्त हुए हैं। ज्ञात हो कि झारखंड में बड़े पैमाने पर ओपीएस के लिए आंदोलन चलाए जा रहे थे। देश के दूसरे राज्यों में इसी तरह की पेंशन की मांग की जा रही है।